MP News: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, घनश्याम सिंह ने 6056 वोटों से मारी बाजी
MP News: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने 6056 वोटों से जीत दर्ज की है, हालांकि शुरुआती राउंड में बड़ी बढ़त बनाने के बाद 13वें और 14वें राउंड में जीत का अंतर कम होता दिखाई दिया, लेकिन अंतिम परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहा.
14वें राउंड में बदला मुकाबला
14वें राउंड की गिनती में कांग्रेस को 6614 वोट मिले, जबकि भाजपा को 3100 वोट हासिल हुए, इसके बाद कांग्रेस की कुल बढ़त 7459 वोटों तक पहुंच गई थी, 15 राउंड की मतगणना में अंतिम राउंड के बाद कांग्रेस ने जीत अपने नाम कर ली.
नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर कांग्रेस आगे
पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ नंबर 121 पर कांग्रेस को 291 वोट मिले, जबकि भाजपा को 264 वोट हासिल हुए, इस बूथ पर कांग्रेस ने 27 वोटों की बढ़त दर्ज की, वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने हार की समीक्षा करने की बात कही.
मतगणना के दौरान हुआ विवाद
काउंटिंग के दौरान नौवें राउंड में ईवीएम रखने की जगह को लेकर भाजपा और कांग्रेस एजेंटों के बीच नोकझोंक हुई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और मामला शांत कराया, वहीं कांग्रेस नेताओं ने जीत को जनता का समर्थन बताया.
2023 चुनाव का बदला परिणाम
दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में सजा मिलने के बाद खाली हुई थी, 2023 के चुनाव में राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7742 वोटों से हराया था, इस बार कांग्रेस ने फिर सीट पर जीत दर्ज की.