CG News: 2028 विधानसभा चुनाव पर BJP का फोकस, रायपुर की दो दिवसीय बैठक में बनी रणनीति

CG News: 2028 विधानसभा चुनाव पर BJP का फोकस, रायपुर की दो दिवसीय बैठक में बनी रणनीति

CG News: 2028 विधानसभा चुनाव पर BJP का फोकस, रायपुर की दो दिवसीय बैठक में बनी रणनीति

CG News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव भले ही 2028 में होने हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अभी से चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. राजधानी रायपुर में पार्टी की दो दिवसीय अहम बैठक शुरू हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के पहले दिन प्रदेश पदाधिकारियों और कोर ग्रुप ने विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर मंथन किया.

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

बैठक में पार्टी नेतृत्व ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया. साथ ही सरकार की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई.

वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

बैठक में सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. नेताओं ने संगठन की मौजूदा स्थिति और भविष्य की तैयारियों की समीक्षा की.

2028 चुनाव के लिए तैयार होगा रोडमैप

बैठक में पिछली जिम्मेदारियों और कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर भी विचार किया गया. पार्टी का फोकस जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने, जनता से सीधा संवाद बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के माध्यम से संगठन को और मजबूत बनाने पर रहा.

विधानसभा सत्र के बाद पहली बड़ी बैठक

विधानसभा सत्र समाप्त होने के तुरंत बाद आयोजित इस बैठक को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पार्टी आने वाले समय में विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रमों और संगठनात्मक अभियानों के जरिए जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाने की तैयारी कर रही है.

कांग्रेस ने किया पलटवार

बैठक को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा. पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने आरोप लगाया कि भाजपा के भीतर गुटबाजी बढ़ रही है और पार्टी के कई नेता आपसी मतभेदों से जूझ रहे हैं. उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए, हालांकि भाजपा का कहना है कि संगठन और सरकार के बेहतर समन्वय के दम पर पार्टी 2028 के विधानसभा चुनाव में मजबूत प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें : CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सक्रिय, अगले 5 दिन बारिश और वज्रपात की संभावना

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *