CG News: विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन, बाघ शिकार और प्रिंटिंग अनियमितताओं पर होगी चर्चा

CG News: विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन, बाघ शिकार और प्रिंटिंग अनियमितताओं पर होगी चर्चा

CG News: विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन, बाघ शिकार और प्रिंटिंग अनियमितताओं पर होगी चर्चा

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है. सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल में विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल उठाए जाएंगे. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे.

मुख्यमंत्री वार्षिक प्रतिवेदन करेंगे पेश

आज सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड का वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखेंगे. इसके अलावा मंत्री लखनलाल देवांगन और श्याम बिहारी जायसवाल भी अपने विभागों से संबंधित दस्तावेज सदन में प्रस्तुत करेंगे.

बाघ शिकार और मुद्रणालय मामला उठेगा

विधानसभा में आज दो महत्वपूर्ण ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किए जाएंगे. पहला मामला इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार से जुड़ा होगा, जबकि दूसरा मुद्दा शासकीय मुद्रणालय में प्रिंटिंग कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर होगा. इन मामलों पर सदन में चर्चा होने की संभावना है.

कई विधायी कार्य भी होंगे प्रस्तुत

विधायक विक्रम उसेंडी गैर-सरकारी सदस्यों के विधेयकों और संकल्पों से संबंधित समिति का पहला प्रतिवेदन सदन में रखेंगे. वहीं विधायक कुंवर सिंह निषाद, सावित्री मंडावी और राघवेंद्र सिंह अपनी-अपनी याचिकाएं सदन के सामने प्रस्तुत करेंगे. आज की कार्यवाही में सात शासकीय विधि विषयक कार्य भी शामिल हैं, मानसून सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष और सरकार के बीच कई मुद्दों पर बहस होने की संभावना है. जनहित, वन्यजीव संरक्षण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े विषयों को लेकर सदन की कार्यवाही महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

दूसरे दिन खाद और बीज की कमी पर हुआ था हंगामा

सत्र के दूसरे दिन सदन में जनहित से जुड़े कई मुद्दे उठे थे. प्रश्नकाल के दौरान विधायक भईया लाल राजवाड़े ने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन और जल टंकी निर्माण में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया था, जिस पर सरकार ने जांच कराने की बात कही, इसके बाद शून्यकाल में विपक्ष ने खाद और बीज की कथित कमी का मुद्दा उठाते हुए स्थगन प्रस्ताव पेश किया और तत्काल चर्चा की मांग की. इस मामले को लेकर सदन में जमकर हंगामा भी देखने को मिला.

यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर के करगी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी बेपटरी, तीन डिब्बे उतरे, जांच में जुटा रेलवे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home