CG News: नियमितीकरण की मांग पर अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन जारी, विधानसभा घेराव से पहले पुलिस ने रोका

CG News: नियमितीकरण की मांग पर अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन जारी, विधानसभा घेराव से पहले पुलिस ने रोका

CG News: नियमितीकरण की मांग पर अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन जारी, विधानसभा घेराव से पहले पुलिस ने रोका

CG News: छत्तीसगढ़ में नियमितीकरण, समान काम-समान वेतन, सेवा सुरक्षा और रोजगार की स्थिरता की मांग को लेकर राज्य अतिथि शिक्षक विद्या मितान संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 13वें दिन भी जारी रही. प्रदेशभर से बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक दुर्ग के हिंदी भवन में एकत्र हुए और वहां से विधानसभा घेराव के लिए पैदल मार्च निकाला.

बैरिकेडिंग कर पुलिस ने रोका मार्च

आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे. विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को जेल तिहार चौक के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया. इस दौरान आगे बढ़ने की कोशिश में पुलिस और शिक्षकों के बीच हल्की धक्का-मुक्की हुई, लेकिन प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा.

11 वर्षों से सेवा देने का दावा

अतिथि शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वे पिछले करीब 11 वर्षों से प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. गणित, विज्ञान, भौतिकी, रसायन, अंग्रेजी सहित विभिन्न विषयों के शिक्षक बस्तर, सरगुजा और अन्य दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहे हैं.

नियमितीकरण की मांग पर अड़े शिक्षक

संघ का कहना है कि लंबे समय से सेवा देने के बावजूद उन्हें नियमितीकरण का लाभ नहीं मिला है. कई बार सरकार के समक्ष अपनी मांग रखने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिससे हजारों अतिथि शिक्षक और उनके परिवार असमंजस की स्थिति में हैं.

स्कूलों में पढ़ाई पर पड़ रहा असर

संघ के अनुसार, 1 जुलाई से जारी हड़ताल के कारण प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है. खासकर उन विद्यालयों में जहां विषय विशेषज्ञ के रूप में अतिथि शिक्षक ही अध्यापन कार्य संभाल रहे थे, अतिथि शिक्षकों ने स्पष्ट किया है कि जब तक नियमितीकरण, समान काम के लिए समान वेतन और सेवा सुरक्षा की मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनकी हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा. वहीं, प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में देवकीनंदन ठाकुर बोले, तीर्थों की पवित्रता और धार्मिक मर्यादा बनाए रखना हर श्रद्धालु की जिम्मेदारी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.