CG News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट की आज अहम बैठक, मानसून सत्र, अनुपूरक बजट और नई ट्रांसफर नीति पर हो सकता है फैसला

CG News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट की आज अहम बैठक, मानसून सत्र, अनुपूरक बजट और नई ट्रांसफर नीति पर हो सकता है फैसला

CG News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट की आज अहम बैठक, मानसून सत्र, अनुपूरक बजट और नई ट्रांसफर नीति पर हो सकता है फैसला

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय स्थित महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी. शाम 4 बजे होने वाली इस बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र के एजेंडे को अंतिम रूप देने के साथ कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी की संभावना है.

अनुपूरक बजट और विधेयकों पर होगी चर्चा

कैबिनेट बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के अनुपूरक बजट प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है. इसके अलावा विधानसभा में पेश किए जाने वाले विभिन्न संशोधन विधेयकों को भी मंजूरी मिलने की संभावना है, ताकि मानसून सत्र में उन्हें सदन के सामने रखा जा सके.

मानसून और खरीफ सीजन की होगी समीक्षा

बैठक में प्रदेश में मानसून की स्थिति और खरीफ फसल की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा होगी. खाद और बीज की उपलब्धता, किसानों तक समय पर आपूर्ति तथा कृषि विभाग की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी. सामान्य से कम बारिश वाले जिलों की स्थिति और आवश्यक वैकल्पिक कृषि उपायों पर भी विचार किया जा सकता है.

नई ट्रांसफर नीति पर लग सकती है मुहर

सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से प्रतीक्षित नई स्थानांतरण नीति पर भी कैबिनेट में फैसला होने की संभावना है. यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो विभिन्न विभागों में स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है. इसके साथ ही धान उपार्जन नीति समेत अन्य प्रशासनिक प्रस्तावों पर भी चर्चा होने के संकेत हैं.

कई अहम प्रस्तावों पर रहेगा फोकस

सूत्रों के अनुसार, बैठक में किसानों, श्रमिकों, सरकारी कर्मचारियों और उद्योगों से जुड़े कई नीतिगत प्रस्ताव भी रखे जा सकते हैं. 13 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र से पहले होने वाली यह बैठक सरकार की आगामी रणनीति तय करने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के शराब और कोल लेवी घोटाले में जांच तेज, पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष के बेटे से EOW की लंबी पूछताछ

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home