CG News: छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होंगे महतारी वंदन योजना के आवेदन, 1 जुलाई को आएगी 29वीं किस्त

CG News: छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होंगे महतारी वंदन योजना के आवेदन, 1 जुलाई को आएगी 29वीं किस्त

CG News: छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होंगे महतारी वंदन योजना के आवेदन, 1 जुलाई को आएगी 29वीं किस्त

CG News: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। महतारी वंदन योजना का पोर्टल एक बार फिर खोला जाने वाला है। लंबे समय से नए पंजीयन का इंतजार कर रही महिलाओं को अब योजना का लाभ लेने का नया अवसर मिलेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की अनुमति मिल चुकी है और जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बस्तर संभाग से होगी शुरुआत

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि महतारी वंदन योजना के नए पंजीयन की शुरुआत बस्तर संभाग से की जाएगी। पहले चरण में बस्तर संभाग के सभी जिलों में आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद प्रदेश के अन्य संभागों में भी चरणबद्ध तरीके से पोर्टल खोला जाएगा।

1 जुलाई को जारी होगी 29वीं किस्त

मंत्री ने बताया कि महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त 1 जुलाई को जारी की जाएगी। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1000 रुपये की सहायता राशि सीधे ट्रांसफर की जाती है। इस तरह लाभार्थी महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपये का आर्थिक लाभ मिलता है। अब तक योजना की 28 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।

क्या है महतारी वंदन योजना?

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख महिला सशक्तिकरण योजनाओं में शामिल है। इसकी शुरुआत 1 मार्च 2024 को की गई थी। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है, योजना का लाभ लेने के लिए महिला का विवाहित होना आवश्यक है। इसके अलावा महिला छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी होनी चाहिए और उसकी आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र हैं।

कैसे होगा रजिस्ट्रेशन?

पात्र महिलाएं महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। पोर्टल खुलने के बाद नए आवेदनों की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, योजना में आवेदन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा। इसके अलावा बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है, ताकि सत्यापन और भुगतान प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।

e-KYC कराना भी जरूरी

सरकार ने हितग्राहियों को समय पर e-KYC पूरा कराने की सलाह दी है। e-KYC नहीं होने की स्थिति में योजना की राशि मिलने में परेशानी आ सकती है। इसलिए लाभार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी जानकारी अपडेट रखने की सलाह दी गई है।

महिलाओं के लिए बड़ा अवसर

पोर्टल दोबारा खुलने से उन महिलाओं को सबसे अधिक लाभ मिलेगा, जो पहले किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाई थीं। सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को योजना से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

यह भी पढ़ें : CG News: अंबिकापुर के 24 हॉस्टल-कोचिंग को नोटिस, फायर सेफ्टी में बड़ी लापरवाही उजागर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.