CG News: लक्ष्मी राजवाड़े की साड़ी पर कमल चिन्ह को लेकर सियासी घमासान, गुलाब कमरो के बयान पर मंत्री का पलटवार

CG News: लक्ष्मी राजवाड़े की साड़ी पर कमल चिन्ह को लेकर सियासी घमासान, गुलाब कमरो के बयान पर मंत्री का पलटवार

CG News: लक्ष्मी राजवाड़े की साड़ी पर कमल चिन्ह को लेकर सियासी घमासान, गुलाब कमरो के बयान पर मंत्री का पलटवार

CG News: बलरामपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास करती नजर आईं। इसी दौरान उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासी विवाद खड़ा हो गया है।

गुलाब कमरो का तंज और फेसबुक पोस्ट

पूर्व कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर तंज कसा। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि जिस कमल के प्रतीक के दम पर सत्ता हासिल की गई, उसी को अब पैरों तले रौंदा जा रहा है। उनका इशारा मंत्री की साड़ी पर बने कमल फूल के डिजाइन की ओर था, जिसे लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पलटवार

इस विवाद पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कमल फूल भाजपा का प्रतीक है और पार्टी के कार्यकर्ता इसका सम्मान करना जानते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि योगाभ्यास के दौरान पहना गया परिधान केवल कार्यक्रम के लिए था और इसे मुद्दा बनाना उचित नहीं है।

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज

मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह बेवजह विवाद खड़ा कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार और उसके कार्यकर्ता इस तरह की टिप्पणियों से प्रभावित नहीं होते, इस घटना के बाद दोनों दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। जहां एक ओर कांग्रेस नेता इसे प्रतीकात्मक मुद्दा बता रहे हैं, वहीं भाजपा इसे अनावश्यक राजनीतिक तंज करार दे रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी और BJP सांसद चिंतामणि महाराज की मुलाकात

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home