CG News: रायपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी और BJP सांसद चिंतामणि महाराज की मुलाकात

CG News: रायपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी और BJP सांसद चिंतामणि महाराज की मुलाकात

CG News: रायपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी और BJP सांसद चिंतामणि महाराज की मुलाकात

CG News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 21 जून को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के अभनपुर पहुंचे, जहां वे पार्टी के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने करीब 40 मिनट तक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।

अचानक हुई मुलाकात से बढ़ी सियासी चर्चा

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सरगुजा से बीजेपी सांसद चिंतामणि महाराज को एक साथ वेटिंग एरिया में बैठे देखा गया। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है, चिंतामणि महाराज पहले कांग्रेस पार्टी में थे और विधायक भी रह चुके हैं, लेकिन बाद में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। इसी कारण इस मुलाकात को लेकर अलग-अलग राजनीतिक अर्थ निकाले जा रहे हैं।

संगठन और स्थानीय मुद्दों पर मंथन

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के दौरान नेताओं ने प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और स्थानीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि तमनार और हसदेव क्षेत्र के मुद्दों पर भी रणनीति तैयार की गई है, पार्टी नेताओं ने तय किया है कि प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझा जाएगा और आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

बीजेपी का तीखा हमला और राजनीतिक तंज

इस पूरे कार्यक्रम और राहुल गांधी के दौरे पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की ट्रेनिंग का पार्टी पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा, बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण “कांग्रेस को मजबूत करने के बजाय कमजोरियों को उजागर करने वाला” है और पार्टी के अंदरूनी मतभेद खत्म होने की कोई संभावना नहीं दिखती।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से मिली राहत, लेकिन मानसून की देरी ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.