CG News: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, 10 अगस्त से शुरू होंगी परीक्षाएं

CG News: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, 10 अगस्त से शुरू होंगी परीक्षाएं

CG News: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, 10 अगस्त से शुरू होंगी परीक्षाएं

CG News: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) के छात्रों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। अगस्त-सितंबर 2026 में होने वाली हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 10 अगस्त 2026 से शुरू होंगी।

परीक्षा की तारीखें तय

जारी समय सारणी के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षाएं 10 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं 10 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक चलेंगी। छात्रों को तैयारी के लिए अब लगभग डेढ़ महीने का समय बचा है।

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध टाइम टेबल

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूरा परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र वहां से आसानी से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को व्यवस्थित कर सकते हैं, ओपन स्कूल ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक होने पर परीक्षा की तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। हालांकि फिलहाल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर निर्देश

प्रायोगिक परीक्षाएं 29 अगस्त 2026 तक संबंधित केंद्राध्यक्षों द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार आयोजित की जाएंगी। इसकी जानकारी छात्रों को सैद्धांतिक परीक्षा के दौरान दी जाएगी, परीक्षा अवधि के दौरान यदि शासन द्वारा कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।

छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने परीक्षा विषय, तिथि और समय की जानकारी पहले से अच्छी तरह जांच लें। साथ ही प्रवेश पत्र और आवश्यक दस्तावेज समय पर तैयार रखें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, टाइम टेबल जारी होने के बाद छात्रों के पास अब सीमित समय बचा है। ऐसे में परीक्षा की तैयारी को लेकर अब तेजी लाने की जरूरत है ताकि अच्छे परिणाम हासिल किए जा सकें।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में नए सत्र की शुरुआत, 27 जून तक मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.