CG News: PM Ujjwala Yojana: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सालाना 9 से घटाकर 4 किए गए रियायती LPG सिलेंडर

CG News: PM Ujjwala Yojana: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सालाना 9 से घटाकर 4 किए गए रियायती LPG सिलेंडर

CG News: PM Ujjwala Yojana: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सालाना 9 से घटाकर 4 किए गए रियायती LPG सिलेंडर

CG News: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के करोड़ों लाभार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के तहत मिलने वाले रियायती गैस सिलेंडरों की संख्या सालाना 9 से घटाकर 4 कर दी गई है। हाल ही में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद यह फैसला लाभार्थियों के लिए दूसरा बड़ा झटका माना जा रहा है।

साल में सिर्फ 4 सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब वर्षभर में केवल 4 LPG सिलेंडरों पर ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा। हालांकि प्रति सिलेंडर 300 रुपये की वित्तीय सहायता पहले की तरह जारी रहेगी। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

योजना की शुरुआत में मिलते थे 12 सिलेंडर

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में की गई थी। उस समय लाभार्थियों को साल में 12 रियायती LPG सिलेंडर उपलब्ध कराए जाते थे। बाद में यह संख्या घटाकर 9 कर दी गई थी और अब इसे घटाकर केवल 4 कर दिया गया है, योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना और पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करना है।

गैस सिलेंडर महंगा होने के बाद नया फैसला

हाल ही में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की वृद्धि की गई थी। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपये तक पहुंच गई है, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी के बाद एक रियायती सिलेंडर की प्रभावी कीमत करीब 642 रुपये पड़ रही है।

क्या होगा असर?

विशेषज्ञों का मानना है कि रियायती सिलेंडरों की संख्या में कमी से ग्रामीण और निम्न आय वर्ग के परिवारों के घरेलू बजट पर असर पड़ सकता है। वहीं सरकार का कहना है कि यह कदम वास्तविक घरेलू खपत के अनुरूप वित्तीय सहायता को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

यह भी पढ़ें : CG News: साय कैबिनेट के बड़े फैसले: बिजली कंपनी का IPO, किसानों को ₹15 हजार प्रति एकड़ सहायता

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.