CG News: कोरबा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दफन के 4 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

CG News: कोरबा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दफन के 4 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

CG News: कोरबा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दफन के 4 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में विवाहिता विनीता की मौत के बाद मामला संदिग्ध हो गया है। मायके पक्ष की शिकायत और शक के आधार पर दफन के चार दिन बाद कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया।

कब्र से निकाला गया शव

मामला उरगा थाना क्षेत्र के भलपहरी गांव का है। शुक्रवार को पुलिस, तहसीलदार, स्वास्थ्य विभाग और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में विनीता का शव कब्र से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम कराया गया।

मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि पति मुकेश पाटले और उसके परिवार वाले लंबे समय से विनीता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उनका कहना है कि आए दिन उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज होती थी।

शरीर पर मिले चोट के निशान

परिजनों के मुताबिक जब विनीता के शव को नहलाया गया तो उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए। साथ ही नाक और मुंह से खून निकलने की बात भी सामने आई। इसी वजह से परिवार को मौत पर शक हुआ।

“अगर बीमारी थी तो पोस्टमार्टम क्यों नहीं?”

विनीता की बहन ने सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले तक वह पूरी तरह स्वस्थ थी और शादी समारोह में डांस भी कर रही थी। ऐसे में अचानक मौत कैसे हो गई? अगर मौत बीमारी से हुई थी तो पोस्टमार्टम से बचने की कोशिश क्यों की गई?

पति ने आरोपों को बताया गलत

मृतका के पति मुकेश पाटले ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि विनीता की मौत बीमारी की वजह से हुई थी, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच कराई है। उरगा थाना पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो पाएगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : CG News: दिल्ली में भाजपा नेत्री से दुष्कर्म का आरोप, कारोबारी पर ब्लैकमेल कर ढाई करोड़ ऐंठने का केस दर्ज

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home