CG News: छत्तीसगढ़ में खाद की कीमतों पर चिंता, पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों के बीच सरकार की अपील

CG News: छत्तीसगढ़ में खाद की कीमतों पर चिंता, पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों के बीच सरकार की अपील

CG News: छत्तीसगढ़ में खाद की कीमतों पर चिंता, पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों के बीच सरकार की अपील

CG News: छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने खाद की कीमतों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के कारण फर्टिलाइजर की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए किसानों को मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए।

देश में खाद पर निर्भरता का जिक्र

मंत्री ने कहा कि भारत में अधिकांश खाद बाहर से आयात की जाती है, इसलिए इसकी कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर हैं। उन्होंने किसानों से जैविक और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने की सलाह भी दी, इसी बीच देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। रायपुर में पेट्रोल 103.58 रुपये और डीजल 96.57 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है।

पेट्रोल पंपों पर भीड़ और अफवाहें

कीमत बढ़ने और अफवाहों के चलते कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गई हैं। लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल करवा रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी तरह की कमी नहीं है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है।

संयम और जिम्मेदारी की अपील

सीएम ने लोगों से केवल आवश्यकता अनुसार ईंधन लेने और किसी भी तरह की अफवाह से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सरकार और तेल कंपनियां मिलकर लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं, ताकि आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित न हो।

वैश्विक हालात का असर

सरकार का कहना है कि वैश्विक परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण ही कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री की अपील के अनुसार लोगों को अनावश्यक खरीदारी और भंडारण से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर गौधाम मामला: अव्यवस्था पर हाईकोर्ट की सख्ती, राज्य शासन ने दिया जवाब

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *