CG News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुपचुप खाने के बाद 25 लोगों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉयजनिंग की आशंका

CG News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुपचुप खाने के बाद 25 लोगों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉयजनिंग की आशंका

CG News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुपचुप खाने के बाद 25 लोगों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉयजनिंग की आशंका

CG News: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रेड़ा गांव में एक ठेले पर गुपचुप खाने के बाद करीब 25 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत

जानकारी के अनुसार, गुपचुप खाने के कुछ घंटे बाद लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने सभी मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, बीमार लोगों में महिलाओं की संख्या अधिक बताई जा रही है, जबकि तीन बच्चे भी इस घटना से प्रभावित हुए हैं।

अस्पताल में इलाज जारी

सभी मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। कुछ गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से अधिकांश मरीजों की हालत अब स्थिर है।

फूड पॉयजनिंग की आशंका

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सभी लोगों ने एक ही ठेले से गुपचुप खाया था। इसके बाद फूड पॉयजनिंग की आशंका जताई जा रही है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि मरीजों में फूड पॉयजनिंग जैसे लक्षण पाए गए हैं और सभी की स्थिति अब नियंत्रण में है।

जांच में जुटा स्वास्थ्य विभाग

स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। गुपचुप और इस्तेमाल किए गए पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे जाने की संभावना है, ताकि संक्रमण के कारणों का पता लगाया जा सके।

लोगों के लिए चेतावनी

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में सतर्कता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सड़क किनारे खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का सख्त आदेश: सेंट्रल यूनिवर्सिटी कर्मचारियों को 15 दिन में नियमित वेतन देने के निर्देश

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *