CG News: महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त से पहले जरूरी अपडेट, e-KYC अनिवार्य, नहीं तो अटक सकती है राशि

CG News: महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त से पहले जरूरी अपडेट, e-KYC अनिवार्य, नहीं तो अटक सकती है राशि

CG News: महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त से पहले जरूरी अपडेट, e-KYC अनिवार्य, नहीं तो अटक सकती है राशि

CG News: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त मई में जारी होने वाली है। लेकिन इस बार लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करना अनिवार्य कर दिया गया है, राज्य सरकार ने योजना में पारदर्शिता और सही लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत आधार और बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा है।

नहीं कराया तो रुक सकता है पैसा

अगर लाभार्थी महिलाएं समय रहते e-KYC नहीं कराती हैं, तो उनकी किस्त रोक दी जाएगी। इसलिए सभी पंजीकृत हितग्राहियों को यह प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है, पहले e-KYC की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 जुलाई कर दिया गया है, ताकि सभी महिलाओं को सुविधा मिल सके।

कहां और कैसे करें e-KYC

महिलाएं अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), आंगनबाड़ी, वार्ड कार्यालय या पंचायत में जाकर e-KYC करा सकती हैं। इसके लिए आधार कार्ड और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर जरूरी होगा, e-KYC प्रक्रिया के दौरान फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन किया जाएगा, जिससे लाभार्थी की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें : CG News: 1 मई 2026 से नए नियम लागू: LPG सिलेंडर महंगा, ATM शुल्क बढ़ा, UPI-गेमिंग में बदलाव

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *