CG News: 1 मई 2026 से नए नियम लागू: LPG सिलेंडर महंगा, ATM शुल्क बढ़ा, UPI-गेमिंग में बदलाव

CG News: 1 मई 2026 से नए नियम लागू: LPG सिलेंडर महंगा, ATM शुल्क बढ़ा, UPI-गेमिंग में बदलाव

CG News: 1 मई 2026 से नए नियम लागू: LPG सिलेंडर महंगा, ATM शुल्क बढ़ा, UPI-गेमिंग में बदलाव

CG News: 1 मई 2026 से छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में कई नए नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम जनता और व्यापारियों पर पड़ रहा है, छोटे व्यापारियों और होटल-रेस्टोरेंट संचालकों के लिए बड़ा झटका है। 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़कर करीब 3283 रुपये हो गई है, जो पहले 2299 रुपये थी।

ATM से कैश निकालना महंगा

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मंजूरी के बाद अब फ्री लिमिट खत्म होने पर ATM से हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये शुल्क देना होगा, जो पहले 21 रुपये था, अपने बैंक के ATM पर 5 और अन्य बैंक के ATM पर मेट्रो शहरों में 3 तथा नॉन-मेट्रो शहरों में 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।

ऑनलाइन गेमिंग पर सख्ती

सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर के लिए नई निगरानी व्यवस्था लागू की है। अब गेम्स को मनी गेम्स, सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स में बांटा गया है और पैसे से जुड़े गेम्स के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है।

LPG बुकिंग के नियम सख्त

एलपीजी बुकिंग और डिलीवरी के नियम भी कड़े किए गए हैं। अब शहरों में दो बुकिंग के बीच 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतर रखना होगा, डिलीवरी के समय OTP आधारित सत्यापन को अनिवार्य और स्थायी बनाया जा रहा है, जिससे सब्सिडी वाले सिलेंडरों के दुरुपयोग पर रोक लगेगी।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर 10 घंटे बहस, विपक्ष के बहिष्कार के बीच शासकीय संकल्प पारित

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *