CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी, टॉप-10 में बेटियों का दबदबा

CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी, टॉप-10 में बेटियों का दबदबा

CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी, टॉप-10 में बेटियों का दबदबा

CG News: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया।

10वीं टॉपर्स

इस बार 10वीं बोर्ड में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया

• संध्या नायक (एकलव्य इंग्लिश स्कूल, अर्जुंदा)
• परीरानी प्रधान (एकलव्य स्कूल, बलोदा)
दोनों ने 594 अंक (99.00%) के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया।
• अंशुल शर्मा (मुंगेली) ने भी 99.00% के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मेरिट लिस्ट में कुल 42 छात्र शामिल हुए, जिनमें टॉप-10 में 8 छात्राएं हैं।

परीक्षा से जुड़े आंकड़े

• 10वीं परीक्षा में कुल 3,20,535 छात्र शामिल हुए
o बालक: 1,42,881
o बालिकाएं: 1,77,654
• परीक्षा के लिए 2,510 केंद्र बनाए गए
• 12वीं परीक्षा में कुल 2,45,785 छात्र शामिल हुए
o बालक: 1,02,975
o बालिकाएं: 1,42,810
• इसके लिए 2,395 केंद्र निर्धारित किए गए

परीक्षा कार्यक्रम

• 10वीं परीक्षा: 21 फरवरी से 13 मार्च 2026
• 12वीं परीक्षा: 20 फरवरी से 18 मार्च 2026

रिजल्ट में देरी की वजह

बोर्ड ने पहले 15 अप्रैल तक रिजल्ट जारी करने की योजना बनाई थी, लेकिन 12वीं हिंदी पेपर लीक मामले के कारण 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी। इसी वजह से परिणाम घोषित करने में देरी हुई, इस साल भी बेटियों का प्रदर्शन शानदार रहा है, जो प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में मजदूरों के लिए बड़ी पहल, ‘ई-श्रम साथी’ ऐप लॉन्च

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *