CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट कल 2:30 बजे, 10वीं-12वीं के नतीजों का होगा ऐलान

CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट कल 2:30 बजे, 10वीं-12वीं के नतीजों का होगा ऐलान

CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट कल 2:30 बजे, 10वीं-12वीं के नतीजों का होगा ऐलान

CG News: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम कल (29 अप्रैल) दोपहर 2:30 बजे जारी किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी।

5.66 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

इस साल करीब 5.66 लाख छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा दी थी। इनमें 10वीं के 3,20,535 और 12वीं के 2,45,785 विद्यार्थी शामिल हैं। छात्र मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकेंगे।

10वीं में ज्यादा परीक्षार्थी

हर साल की तरह इस बार भी 10वीं में 12वीं के मुकाबले ज्यादा छात्र शामिल हुए। दोनों कक्षाओं के बीच अनुपात लगभग 1.31:1 रहा, यानी 10वीं में करीब 31% अधिक विद्यार्थी परीक्षा में बैठे, 75% उपस्थिति अनिवार्य होने के कारण इस साल करीब 1400 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। हालांकि इससे कुल परीक्षार्थियों की संख्या पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।

छात्रों और परिवारों के लिए अहम दिन

रिजल्ट का दिन सिर्फ छात्रों के लिए ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों और स्कूलों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होता है।
• 10वीं के छात्र आगे के विषय और स्ट्रीम का चयन करेंगे
• 12वीं के छात्र कॉलेज एडमिशन और करियर की दिशा तय करेंगे

पिछले साल लड़कियों ने मारी थी बाजी

पिछले साल बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा था। इस बार भी सभी की नजर पास प्रतिशत, मेरिट लिस्ट और टॉपर्स पर टिकी हुई है, रिजल्ट जारी होते ही कॉलेज एडमिशन, मेरिट और करियर विकल्पों को लेकर गतिविधियां तेज हो जाएंगी। लाखों परिवारों की नजर अब कल दोपहर 2:30 बजे पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में भारतमाला घोटाले की जांच तेज, पूर्व मंत्री के रिश्तेदार और कारोबारियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *