CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026: कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में, मई के पहले सप्ताह में जारी होंगे नतीजे

CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026: कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में, मई के पहले सप्ताह में जारी होंगे नतीजे

CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026: कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में, मई के पहले सप्ताह में जारी होंगे नतीजे

CG News: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। बिलासपुर के दो मूल्यांकन केंद्रों में अब तक 1.5 लाख से अधिक कॉपियों की जांच की जा चुकी है, जिससे रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

मई के पहले सप्ताह में आएंगे रिजल्ट

जानकारी के अनुसार, मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है और मई के पहले सप्ताह तक कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि 12वीं की एक परीक्षा देरी से होने के कारण रिजल्ट में हल्की देरी की संभावना जताई जा रही है।

5वीं-8वीं का रिजल्ट अप्रैल में

कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। इन कक्षाओं का मूल्यांकन कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है और अप्रैल के अंत तक परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। जो छात्र पास नहीं हो पाएंगे, उनके लिए पुनः परीक्षा की तैयारी भी की जा रही है।

पास होने के लिए जरूरी अंक

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए 10वीं और 12वीं के छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं, पिछले साल यानी 2025 में कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 76.53% और 12वीं का 81.87% रहा था। इस बार भी बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है।

रिजल्ट के साथ क्या मिलेगा?

रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत, जिला-वार प्रदर्शन और सप्लीमेंट्री परीक्षा से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक घोषणा पर नजर बनाए रखें और रिजल्ट जारी होते ही अपने अंक ऑनलाइन चेक करें।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में घर-घर पहुंचेगी पाइपलाइन गैस, सड़कों के नीचे बिछेगा नया नेटवर्क

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.