CG News: बस्तर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए आवेदन शुरू, 27 अप्रैल तक मौका

CG News: बस्तर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए आवेदन शुरू, 27 अप्रैल तक मौका

CG News: बस्तर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए आवेदन शुरू, 27 अप्रैल तक मौका

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के पोषण और महिलाओं के सशक्तिकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना जगदलपुर (ग्रामीण) द्वारा ग्राम पंचायत नेतानार के रंधारीरास केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद और ग्राम पंचायत माड़पाल के दीवानपारा केंद्र में सहायिका का एक पद भरा जाएगा।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

इच्छुक महिला अभ्यर्थी 27 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपने आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में जमा कर सकती हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

क्या है पात्रता?

• आयु: 18 से 44 वर्ष
• संबंधित ग्राम की स्थायी निवासी होना अनिवार्य
• कार्यकर्ता पद: 12वीं पास
• सहायिका पद: न्यूनतम 8वीं पास

चयन में मिलेगा इनको प्राथमिकता

विधवा, परित्यक्ता और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। इन वर्गों के लिए अतिरिक्त अंक का भी प्रावधान रखा गया है।

जरूरी दस्तावेज

• जन्म तिथि प्रमाण (अंकसूची)
• निवास प्रमाण पत्र
• जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
• अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
सभी दस्तावेज स्व-प्रमाणित होना अनिवार्य है।

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कदम

यह भर्ती मानसेवी आधार पर की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका गांवों में बच्चों के पोषण, टीकाकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और महिलाओं के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाती हैं, इस भर्ती के माध्यम से न केवल स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि वे अपने गांव के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगी।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, 20 अप्रैल से सभी स्कूल बंद, 15 जून तक रहेगा ग्रीष्म अवकाश

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.