CG News: टीचर की पिटाई से 7वीं के छात्र की सुनने की क्षमता गंभीर रूप से प्रभावित, टीचर पर एफआईआर दर्ज

CG News: टीचर की पिटाई से 7वीं के छात्र की सुनने की क्षमता गंभीर रूप से प्रभावित, टीचर पर एफआईआर दर्ज

CG News: टीचर की पिटाई से 7वीं के छात्र की सुनने की क्षमता गंभीर रूप से प्रभावित, टीचर पर एफआईआर दर्ज

CG News: डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के खालसा पब्लिक स्कूल में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां एक 7वीं कक्षा के छात्र की पिटाई के बाद उसकी सुनने की क्षमता 70–80 प्रतिशत तक प्रभावित हो गई है, पीड़ित छात्र सार्थक सहारे को सोशल साइंस क्लास के दौरान समय पर किताब न निकाल पाने पर टीचर ने कथित रूप से थप्पड़ मारे, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।

कैसे हुआ हादसा?

परिजनों के अनुसार, छात्र ने टीचर से कहा था कि वह ठीक से सुन नहीं पा रहा है, लेकिन इसके बावजूद टीचर ने उसे 3–4 थप्पड़ मार दिए। इसके बाद बच्चे ने घर जाकर बताया कि उसे सुनाई देना बंद हो गया है।

गंभीर चोट और इलाज

परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके कानों में अंदरूनी चोट है। बाद में उसे राजनांदगांव और फिर रायपुर रेफर किया गया, जहां लंबा इलाज चला, मामले में आरोपी टीचर प्रियंका सिंघ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

स्कूल और परिवार की प्रतिक्रिया

परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही और मामले को दबाने का आरोप लगाया है। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : CG News: दुर्ग में जमानत पर बाहर आए आरोपी की रील वायरल, पुलिस ने फिर थाने बुलाया

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.