CG News: जेईई मेंस में नकल करते पकड़ा गया छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार
CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई क्षेत्र स्थित पृथ्वी इंजीनियरिंग मैनेजमेंट कॉलेज में जेईई मेंस परीक्षा के दौरान एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। आरोपी आदित्य ने अपनी चप्पल के अंदर मोबाइल छिपा रखा था।
परीक्षा के दौरान चालाकी
गुरुवार को सुबह 9 बजे परीक्षा शुरू हुई। मुख्य गेट पर चेकिंग के दौरान आदित्य ने चप्पल उतारकर मेटल डिटेक्टर से बचने की कोशिश की। परीक्षा के दौरान वॉशरूम जाने के बहाने वह 20 मिनट बाहर रहा। वापसी पर सुरक्षा गार्ड की पैनी नजर से उसकी चालाकी पकड़ में आई।
चप्पल में मोबाइल की खोज
सुरक्षा गार्ड ओमेन्द्र कुमार ने छात्र की चप्पलों की बारीकी से जांच की। चप्पल के तलवे को काटकर बनाई गई खास जगह में मोबाइल पूरी तरह छिपा हुआ था, घटना की जानकारी परीक्षा प्रबंधक और एनटीए अधिकारियों को दी गई। आरोपी छात्र को पुलिस के हवाले किया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।