CG News: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में 583 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, मुस्लिम परिवार भी शामिल

CG News: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में 583 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, मुस्लिम परिवार भी शामिल

CG News: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में 583 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, मुस्लिम परिवार भी शामिल

CG News: कोरबा जिले के ढपढप में पांच दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन चल रहा है। चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में दो लाख से अधिक लोग पहुंचे। यहां महिलाओं और पुरुषों ने कथा के दौरान झूमते और आनंदित होते हुए दर्शन किए।

घर वापसी का संदेश

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि लालच में आकर जिन्होंने हिंदू धर्म छोड़ा था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं। इस बार कुल 583 लोगों ने सनातन धर्म अपनाया, जिनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल था, दरबार में पर्चा लिखकर भूत-प्रेत या अन्य बाधाओं से पीड़ित लोगों का उपचार किया गया। मंत्रोच्चार के दौरान कई लोग असामान्य व्यवहार करते हुए झूमते और जमीन पर लोटते नजर आए।

जरूरतमंदों की मदद

दरबार में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की आर्थिक मदद की। बुजुर्ग को यजमानों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कुल 1 लाख 20 हजार रुपए दिए गए। इसके बाद उन्हें सुरक्षित घर तक पहुँचाने की व्यवस्था भी की गई, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हालेलुया वालों के गलत प्रयासों को नहीं बर्दाश्त किया जाएगा। जिन्होंने राह भटका दी है, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताते हुए यह भी कहा कि हिंदू धर्म को सुरक्षित रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ बिजली टैरिफ बढ़ने के कगार पर, प्रति यूनिट 20-25 पैसे वृद्धि संभव

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *