CG News: छत्तीसगढ़ में प्रदूषण फैलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, प्रदूषण फैलाने वाले 30 उद्योग बंद, लाखों का जुर्माना
CG News: छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर लगातार कार्रवाई शुरू कर दी है, जनवरी 2026 से अब तक जल और वायु प्रदूषण के मामलों में 23 औद्योगिक इकाइयों को नोटिस भेजे गए हैं, जिनमें कई बड़े उद्योग भी शामिल हैं।
30 उद्योगों का संचालन बंद
नियमों का पालन न करने और लगातार शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं होने पर 30 उद्योगों के उत्पादन को बंद कर दिया गया है। साथ ही उनके बिजली कनेक्शन भी काटे गए हैं, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति या नियमों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों को किसी भी स्थिति में संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
लाखों का जुर्माना लगाया गया
पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन करने वाले 13 उद्योगों पर कुल 28.92 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिससे सख्त संदेश दिया गया है, मंडल ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।