CG News: पश्चिम एशिया हालात पर CM साय की हाई लेवल मीटिंग, पेट्रोल-डीजल, गैस और खाद सप्लाई पर सख्त नजर
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी संभागायुक्तों, आईजी, कलेक्टर और एसपी के साथ अहम बैठक कर राज्य की स्थिति की समीक्षा की।
जरूरी वस्तुओं की सप्लाई पर खास फोकस
बैठक में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस, उर्वरक और अन्य जरूरी सामान की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सप्लाई में किसी तरह की बाधा न आए।
अफवाहों से बचने की अपील
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि प्रदेश में ईंधन, गैस और खाद की कोई कमी नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें, राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां नागरिक कॉल कर अपनी समस्या या शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और लगातार निगरानी रखी जाए, अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।
अस्पताल और संस्थानों को प्राथमिकता
अस्पताल, स्कूल, रेलवे और अन्य जरूरी संस्थानों में गैस सप्लाई बिना रुकावट जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, राज्यभर में कार्रवाई के दौरान हजारों गैस सिलेंडर जब्त किए गए और कई मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। सीमावर्ती इलाकों में भी निगरानी बढ़ाई गई है।