CG News: महादेव सट्टा ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ की संपत्तियां अटैच
CG News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर से जुड़ी करीब 1700 करोड़ रुपए की संपत्तियों को अटैच कर लिया है। यह कार्रवाई PMLA एक्ट 2002 के तहत की गई है।
दुबई और दिल्ली में संपत्तियां जब्त
जांच एजेंसी ने कुल 20 अचल संपत्तियों को अटैच किया है, जिनमें 18 दुबई और 2 नई दिल्ली में स्थित हैं। इन संपत्तियों में बुर्ज खलीफा का एक लग्जरी अपार्टमेंट भी शामिल है, ED की जांच में खुलासा हुआ है कि ये संपत्तियां अवैध सट्टेबाजी से कमाए गए पैसों से खरीदी गई थीं। इसमें महंगे बंगले, अपार्टमेंट और लग्जरी निवेश शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा
महादेव ऑनलाइन बुक ऐप एक इंटरनेशनल सट्टेबाजी सिंडिकेट के रूप में काम कर रहा था। Tiger Exchange, Gold365 और Laser247 जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए देशभर में इसका नेटवर्क फैला हुआ था, जांच में सामने आया कि डमी बैंक अकाउंट खोलकर KYC का दुरुपयोग किया गया और हवाला व क्रिप्टो के जरिए पैसा विदेश भेजा गया। बाद में इसे UAE और भारत में प्रॉपर्टी में निवेश किया गया।
अब तक 4336 करोड़ की संपत्ति जब्त
ED इस मामले में अब तक 4336 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच, सीज या फ्रीज कर चुकी है। 13 आरोपियों की गिरफ्तारी और 74 लोगों को आरोपी बनाया जा चुका है, ED ने सौरभ चंद्राकर सहित अन्य आरोपियों को Fugitive Economic Offenders Act 2018 के तहत भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।