CG News: भिलाई की गैस एजेंसी में बाउंसरों ने की मारपीट, ग्राहक से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

CG News: भिलाई की गैस एजेंसी में बाउंसरों ने की मारपीट, ग्राहक से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

CG News: भिलाई की गैस एजेंसी में बाउंसरों ने की मारपीट, ग्राहक से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

CG News: भिलाई के खुर्सीपार इलाके स्थित शताक्षी गैस एजेंसी में उस वक्त हंगामा मच गया, जब सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहक के साथ बाउंसरों ने मारपीट कर दी, घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और गरमा गया।

लाइन को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे थे, भीड़ ज्यादा होने पर एजेंसी संचालकों ने व्यवस्था संभालने के लिए बाउंसर तैनात किए थे।
इसी दौरान लाइन में खड़े एक युवक और बाउंसर के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

ग्राहकों के साथ धक्का-मुक्की

आरोप है कि बाउंसरों ने न सिर्फ एक ग्राहक के साथ मारपीट की, बल्कि लाइन में खड़े अन्य लोगों के साथ भी धक्का-मुक्की की, इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने किया त्वरित एक्शन

घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया, पुलिस ने तीन बाउंसरों के खिलाफ BNSS की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया, पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में हरिओम चौधरी, विकास सिंह और विक्की विश्वकर्मा शामिल हैं, सभी को एसडीएम छावनी के सामने पेश किया गया।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी में अक्सर अव्यवस्था रहती है और ग्राहकों के साथ बदसलूकी की जाती है, लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें और तुरंत पुलिस को सूचना दें, समय रहते कार्रवाई होने से स्थिति को बिगड़ने से बचा लिया गया, भिलाई की इस घटना ने गैस एजेंसियों में व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सख्त व्यवस्था जरूरी है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में सीनियर IPS रतनलाल डांगी निलंबित, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच बड़ी कार्रवाई

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.