CG News: छत्तीसगढ़ में सीनियर IPS रतनलाल डांगी निलंबित, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच बड़ी कार्रवाई
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने सीनियर आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी को निलंबित कर दिया है, उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों की विभागीय जांच लंबित होने के कारण यह कार्रवाई की गई है।

PHQ नया रायपुर में किया गया अटैच
निलंबन के बाद उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय (PHQ) नया रायपुर निर्धारित किया गया है, आदेश के अनुसार, वे सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे, गौरतलब है कि करीब 5 महीने पहले ही सरकार ने कार्रवाई करते हुए उन्हें IG पद से हटा दिया था, अब सस्पेंशन के रूप में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
महिला ने लगाए गंभीर आरोप
15 अक्टूबर 2025 को एक SI की पत्नी ने रतनलाल डांगी के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था, पीड़िता के अनुसार, उनकी मुलाकात वर्ष 2017 में कोरबा में हुई थी, जब डांगी वहां एसपी के रूप में पदस्थ थे।
वीडियो कॉल और दबाव के आरोप
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि अधिकारी वीडियो कॉल के जरिए लगातार संपर्क बनाए रखने का दबाव डालते थे, साथ ही, बंगले में बुलाने और मना करने पर पति के तबादले की धमकी देने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं, महिला ने कई डिजिटल साक्ष्य होने का दावा भी किया है।
नियमों के उल्लंघन की जांच जारी
जारी आदेश के अनुसार, प्रथम दृष्टया उनका आचरण अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 और अनुशासन एवं अपील नियम 1969 के तहत संदिग्ध पाया गया है, फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है, इस मामले में सरकार की कार्रवाई ने स्पष्ट संकेत दिया है कि गंभीर आरोपों के मामलों में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, वहीं जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।