CG News: AIIMS रायपुर में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा राज्यसभा में गूंजा, सांसद ने उठाए गंभीर सवाल
CG News: छत्तीसगढ़ के AIIMS रायपुर में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी का मुद्दा अब राज्यसभा तक पहुंच गया है, कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम ने शून्यकाल के दौरान इस गंभीर स्थिति को उजागर किया.
समय पर इलाज नहीं मिलने की समस्या
सांसद ने कहा कि, समय पर इलाज न मिलना भी इलाज न मिलने के बराबर है, उन्होंने बताया कि, एम्स रायपुर में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी परेशानियां बढ़ रही हैं.
कुल 1,497 पद खाली
एम्स रायपुर में कुल 305 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन केवल 190 डॉक्टर ही कार्यरत हैं, यानी 115 पद खाली हैं, सबसे ज्यादा कमी कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी और सर्जरी जैसे महत्वपूर्ण विभागों में है, नर्सिंग, तकनीकी और प्रशासनिक स्टाफ के 3,884 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से सिर्फ 2,387 कर्मचारी कार्यरत हैं, कुल 1,497 पद खाली पड़े हैं, जिससे अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित हो रही है.
मरीजों को हो रही परेशानी
स्टाफ की कमी के कारण ओपीडी में लंबी कतारें लग रही हैं, ऑपरेशन और जांच में देरी हो रही है, कई बार मरीजों को बेड न होने के कारण भर्ती तक नहीं किया जा रहा, सांसद फूलोदेवी नेताम ने सरकार से मांग की है कि, एम्स रायपुर में डॉक्टरों और स्टाफ के सभी खाली पदों को जल्द भरा जाए और बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके.