CG News: दुर्ग में पुलिस और भाजपा नेता के भाई के बीच मारपीट का आरोप, CCTV फुटेज आया सामने

CG News: दुर्ग में पुलिस और भाजपा नेता के भाई के बीच मारपीट का आरोप, CCTV फुटेज आया सामने

CG News: दुर्ग में पुलिस और भाजपा नेता के भाई के बीच मारपीट का आरोप, CCTV फुटेज आया सामने

CG News: दुर्ग जिले में पुलिस और एक भाजपा नेता के भाई के बीच कथित मारपीट का मामला सामने आया है, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी युवक को धक्का देते और बंदूक के बट से मारते हुए दिखाई दे रहा है, बताया जा रहा है कि यह घटना छावनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है.

पावर हाउस स्टेशन पर युवक को पुलिस कॉन्स्टेबल ने पीटा, बंदूक की बट से किया वार, वीडियो वायरल

पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास खड़े थे युवक

जानकारी के अनुसार आनंद साहू के छोटे भाई नागेश साहू किसी काम से भिलाई आए हुए थे, 12 मार्च की रात वे पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास अपने कुछ परिचितों के साथ खड़े थे, उसी दौरान छावनी थाने में पदस्थ दो कॉन्स्टेबल वहां पहुंचे और स्टेशन के आसपास खड़े लोगों को हटाने लगे.

दुर्ग पुलिस पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगा है। - Dainik Bhaskar

पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप

बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर कई लोग वहां से चले गए, लेकिन नागेश साहू और उनके साथी वहीं खड़े रहे, आरोप है कि इसी बात को लेकर कॉन्स्टेबल राकेश चौधरी ने बंदूक को उल्टा पकड़कर उसके बट से नागेश साहू पर वार किया और फिर उनका कॉलर पकड़कर उन्हें पीछे की ओर धक्का दे दिया, इसके बाद उन्हें वहां से वहां से हट जाने के लिए कहा गया.

भाजपा नेता ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

घटना के बाद भाजपा नेता आनंद साहू ने पुलिसकर्मियों पर नशे की हालत में दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि वे इस मामले में पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराएंगे और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे.

अब तक दर्ज नहीं हुई औपचारिक शिकायत

हालांकि इस पूरे मामले को लेकर अभी तक थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और अब इस पर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में दुर्लभ टाउंस-ब्रॉक्स सिंड्रोम का मामला, दुनिया का 9वां मरीज रायपुर में मिला

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *