CG News: दुर्ग में अफीम की अवैध खेती, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर सहित 3 गिरफ्तार

CG News: दुर्ग में अफीम की अवैध खेती, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर सहित 3 गिरफ्तार

CG News: दुर्ग में अफीम की अवैध खेती, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर सहित 3 गिरफ्तार

CG News: दुर्ग जिले में पुलिस ने ग्राम समोदा और झेनझरी के बीच स्थित फार्महाउस से अफीम की अवैध खेती करते हुए भाजपा नेता विनायक ताम्रकर (पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष), विकास बिश्नोई और फार्महाउस के मुंशी मनीष ठाकुर को गिरफ्तार किया। खेत से लगभग 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में 14 लाख 30 हजार अफीम के पौधे बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 7.88 करोड़ रुपए आंकी गई है।

CG: भाजपा नेता के फार्महाउस में अफीम की खेती, कांग्रेस ने सरकार पर लगाया  सूखे नशे को बढ़ावा देने का आरोप- Hum Samvet

फार्महाउस की सुरक्षा और डिजिटल छुपाव

फार्महाउस के चारों ओर गेट और बाउंसर तैनात थे, जिससे आम लोगों का अंदर जाना लगभग असंभव था। डिजिटल सर्वे में गेहूं और मक्का की खेती दिखाई गई थी, जबकि असल में अफीम की खेती की जा रही थी।

सरपंच की शिकायत से खुला राज! BJP नेता गिरफ्तार, 11 एकड़ में उगा रखी थी 8  करोड़ की अफीम | bjp leader vinayak tamrakar arrested durg opium farming case

जांच और अन्य संलिप्त लोग

कलेक्टर अभिजीत सिंह के अनुसार, जमीन मुधमति बाला और प्रीति बाला के नाम पर दर्ज है। दोनों महिलाओं से पूछताछ की जाएगी। दो अन्य आरोपी, आंचला राम और श्रवण बिश्नोई, फरार हैं और उनकी तलाश राजस्थान भेजी गई टीम द्वारा की जा रही है।

मजदूर और अवैध नेटवर्क

आरोपियों ने राजस्थान के मजदूरों को खेती के लिए बुलाया था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि विकास बिश्नोई पिछले चार साल से विनायक ताम्रकर के संरक्षण में अफीम की खेती कर रहा था, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह मामला विधानसभा में उठाया जाएगा और आरोपियों के नेटवर्क की पूरी जांच होनी चाहिए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

अगला कदम और कार्रवाई

पुलिस अब बरामद अफीम के पौधों को नष्ट करने की तैयारी कर रही है। जांच जारी है, और फरार आरोपियों की तलाश एवं संभावित अन्य संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 400 बच्चे लापता, महिला बाल विकास मंत्रालय की ‘मिसिंग चिल्ड्रन’ रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *