CG News: होली से पहले किसानों को बड़ी राहत, 461.82 करोड़ का धान बोनस

CG News: होली से पहले किसानों को बड़ी राहत, 461.82 करोड़ का धान बोनस

CG News: होली से पहले किसानों को बड़ी राहत, 461.82 करोड़ का धान बोनस

CG News: होली से पहले छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी राहत। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना के तहत कबीरधाम जिले के 1.17 लाख किसानों को कुल 461.82 करोड़ रुपये की आदान सहायता दी जाएगी। 28 फरवरी को राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा।

होली से पहले किसानों के लिए खुशखबरी

छत्तीसगढ़ सरकार ने होली के पहले किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि जारी की जाएगी। कबीरधाम जिले के 1 लाख 17 हजार 344 किसानों को कुल 461.82 करोड़ रुपये की मदद मिलेगी।

धान बोनस वितरण कार्यक्रम और संवाद

मुख्यमंत्री 28 फरवरी को राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को यह राशि ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन कवर्धा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में होगा। इसके अलावा बोड़ला, सहसपुर लोहारा और पंडरिया विकासखंडों में भी वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री किसानों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे।

किसानों को खरीफ सीजन की तैयारी में मदद

आदान सहायता राशि किसानों को खाद, बीज और अन्य कृषि आवश्यकताओं में उपयोगी साबित होगी। इस पहल के माध्यम से सरकार ने किसानों की आर्थिक मजबूती, खुशहाली और आने वाले खरीफ सीजन की तैयारी को सुनिश्चित करने का संदेश दिया है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कृषक उन्नति योजना के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिले और किसानों को हर संभव मदद प्रदान की जाए।

यह भी पढ़े: CG News: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 11 मौतें, सड़क हादसों ने बढ़ाया डर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *