CG News : जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अनूठे अंदाज़ में मनाया जन्मदिन, बच्चों के बीच बिताया खास समय

CG News : जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अनूठे अंदाज़ में मनाया जन्मदिन, बच्चों के बीच बिताया खास समय

CG News : जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अनूठे अंदाज़ में मनाया जन्मदिन, बच्चों के बीच बिताया खास समय

CG News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जन्मदिन पर एक नई मिसाल पेश की है। सादगी के लिए मशहूर मुख्यमंत्री ने अपना 62वां जन्मदिन किसी बड़े कार्यक्रम में नहीं, बल्कि जशपुर के बगिया स्थित बालक आश्रम के नन्हे बच्चों के बीच मनाया।

 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन

मुख्यमंत्री जैसे ही बगिया स्थित बालक आश्रम पहुँचे, बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चों के साथ केक काटकर उन्होंने अपने जन्मदिन की खुशियाँ साझा कीं। आश्रम के नन्हे छात्रों ने मुख्यमंत्री के साथ बातचीत की और इस पल को यादगार बना दिया।

 

आदिवासी बच्चों संग मुख्यमंत्री का जन्मदिन सेलिब्रेशन

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को केक और चॉकलेट बाँटे। इस आश्रम में पहली से पांचवीं कक्षा तक के अधिकांश आदिवासी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बच्चों के साथ घुल-मिलकर मुख्यमंत्री ने उनसे पढ़ाई के बारे में पूछा और उन्हें खूब मेहनत कर आगे बढ़ने और प्रदेश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री का यह सहज और संवेदनशील अंदाज वहां मौजूद सभी लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़े ..CG News: सोने और चांदी के भाव में हुई बढ़त, जानें ताज़ा कीमत

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *