CG News: रायपुर में पहली बार जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों का दो दिवसीय कॉन्क्लेव

CG News: रायपुर में पहली बार जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों का दो दिवसीय कॉन्क्लेव

छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक बोर्ड की पहल पर 19 और 20 फरवरी 2026 को रायपुर स्थित आरएसबी कॉम्प्लेक्स में जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों का दो दिवसीय कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़े मुद्दों पर समन्वित रणनीति बनाना है।

पहले दिन 10 जिलों के अधिकारी शामिल

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता राज्य सैनिक बोर्ड के निदेशक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा (सेवानिवृत्त) ने की। सम्मेलन में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, जशपुर, अंबिकापुर, बैकुंठपुर, जगदलपुर और कांकेर जिलों के सैनिक कल्याण अधिकारी शामिल हुए।

गतिविधियों की समीक्षा और समन्वय पर जोर

कॉन्क्लेव में प्रत्येक जिले में संचालित सैनिक कल्याण योजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की चुनौतियां, नवाचार और अनुभव साझा किए। उद्देश्य यह रहा कि जिलों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो और समस्याओं के समाधान के लिए एक समान दृष्टिकोण विकसित किया जा सके।

दूसरे दिन विभागीय संवाद

20 फरवरी को आयोजित सत्र में विभिन्न सैन्य और प्रशासनिक संस्थाओं के साथ चर्चा प्रस्तावित है। इसमें COSA, NCC, ECHS, CSD और स्टेशन मुख्यालय से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर पूर्व सैनिकों की लंबित समस्याओं पर विचार किया जाएगा।

पूर्व सैनिकों के लिए अहम पहल

राज्य में पहली बार आयोजित इस कॉन्क्लेव को पूर्व सैनिक समुदाय के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राज्य सैनिक बोर्ड का मानना है कि इससे पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े: रायपुर कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन चखा, स्कूलों और योजनाओं का किया निरीक्षण

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.