CG News : आरंग विधानसभा में सड़क विकास की बड़ी योजना को मिली मंजूरी

CG News : आरंग विधानसभा में सड़क विकास की बड़ी योजना को मिली मंजूरी

CG News : आरंग विधानसभा में सड़क विकास की बड़ी योजना को मिली मंजूरी

CG News : आरंग विधानसभा क्षेत्र में अब विकास सिर्फ घोषणा नहीं, बल्कि जमीनी सच्चाई बनता जा रहा है। क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने सड़क विकास की महत्वाकांक्षी योजना को हरी झंडी दे दी है।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल रंग लाई

यह उपलब्धि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की सतत पहल और प्रभावी समन्वय का परिणाम है।

सड़क चौड़ीकरण और पुल–पुलिया का निर्माण

लोक निर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिला रायपुर के गोढ़ी–तोड़गांव–बड़गांव मार्ग के 9 किलोमीटर चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए ₹2155.97 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इस योजना में सड़क निर्माण के साथ-साथ पुल–पुलिया का निर्माण भी शामिल है, जिससे क्षेत्रीय यातायात को स्थायी समाधान मिलेगा।

सड़कों पर विकास की रफ्तार : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से 2155.97 लाख रुपए की मंजूरी

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नई सुविधाएं

सड़क उन्नयन से किसानों को मंडियों तक पहुंच, विद्यार्थियों को शिक्षा संस्थानों तक सुविधा और व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना आरंग विधानसभा के आर्थिक और सामाजिक विकास की धुरी साबित होगी।

सरकार की प्रतिबद्धता को मिले समर्थन

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार विकास को प्राथमिकता नहीं, बल्कि प्रतिबद्धता मानकर कार्य कर रही है। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : CG News : शिक्षा विभाग ने बदला आदेश, निजी स्कूलों को परीक्षा कराने की मिली राहत

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *