CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं के दौरान 15 फरवरी से 30 अप्रैल तक ESMA लागू, शिक्षकों पर सख्त प्रतिबंध
CG News: माध्यमिक शिक्षा मंडल, छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी माह से, जबकि 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च माह से प्रारंभ होंगी, परीक्षाओं के सुचारु संचालन को देखते हुए राज्य शासन ने ESMA लागू कर दिया है.
15 फरवरी से 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा ESMA
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, एसेंशियल सर्विस एंड मेंटेनेंस एक्ट (ESMA) 15 फरवरी से 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा, इस अवधि में परीक्षा और मूल्यांकन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अत्यावश्यक सेवा में माना जाएगा.
शिक्षकों को नहीं मिलेगी छुट्टी
ESMA लागू रहने के दौरान शिक्षक अवकाश नहीं ले सकेंगे, न ही किसी प्रकार का आंदोलन या हड़ताल कर पाएंगे, इसके साथ ही परीक्षा ड्यूटी से इनकार करना भी प्रतिबंधित रहेगा, शासन ने स्पष्ट किया है कि, ESMA के तहत जारी निर्देशों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
परीक्षा और मूल्यांकन कार्य को माना गया अत्यावश्यक सेवा
आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि, लोकहित में माध्यमिक शिक्षा मंडल से जुड़ी परीक्षा, उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन एवं अन्य कार्यों को अत्यावश्यक सेवा घोषित किया गया है, ऐसे में कार्य से इनकार करने को छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण एवं विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979 के तहत प्रतिबंधित किया गया है.