MP News: कृषक कल्याण वर्ष की शुरुआत, CM मोहन यादव ने चलाई ट्रैक्टर रैली
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल के कोकता बायपास स्थित आरटीओ कार्यालय से 1101 ट्रैक्टरों की भव्य रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, मुख्यमंत्री स्वयं ट्रैक्टर चलाकर रैली में शामिल हुए, उनके साथ कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना और विधायक रामेश्वर शर्मा भी ट्रैक्टर पर सवार रहे.

जंबूरी मैदान में योजनाओं का शुभारंभ
रैली के बाद जंबूरी मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ई-विकास पोर्टल, एग्री स्टैक वितरण प्रणाली और खाद आपूर्ति पोर्टल का शुभारंभ किया, अब किसान पोर्टल और मोबाइल एप के जरिए खाद की बुकिंग कर सीधे डिलीवरी प्राप्त कर सकेंगे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और अन्य मंत्रियों ने इसे प्रदेश के किसानों के लिए ऐतिहासिक दिन बताया, उन्होंने कहा कि, किसान समृद्ध होगा तो मध्यप्रदेश समृद्ध होगा.
CM बोले— जो कहा, करके दिखाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘कृषक कल्याण वर्ष’ केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि पूरे साल चलने वाला संकल्प है, इसके लिए 16 विभागों को एक साथ जोड़ा गया है, उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, हमारी सरकार ने बांध, सिंचाई और किसान हित में ठोस फैसले लिए हैं, सीएम ने घोषणा की कि, तीन वर्षों में 30 लाख किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे, जिससे उन्हें मुफ्त बिजली मिलेगी, साथ ही प्रदेश में फूड पार्क विकसित किए जाएंगे ताकि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल सके.
डेयरी और फिशरीज पर फोकस
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि, कोदो-कुटकी की खरीदी MSP पर होगी। डिंडोरी में श्रीअन्न अनुसंधान केंद्र खुलेगा, इस वर्ष उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण को प्राथमिकता दी जाएगी, राज्य में वेदर इन्फॉर्मेशन डेटा सिस्टम तैयार किया जाएगा, प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि लागत घटे और आय बढ़े, ड्रोन, एग्री-टेक और एफपीओ के जरिए ग्रामीण युवाओं को रोजगार मिलेगा.