MP News: सीएम का रिश्तेदार बताने का आरोप पड़ा भारी, बगलामुखी मंदिर विवाद में सुसनेर SDM हटाए गए

MP News: सीएम का रिश्तेदार बताने का आरोप पड़ा भारी, बगलामुखी मंदिर विवाद में सुसनेर SDM हटाए गए

MP News: सीएम का रिश्तेदार बताने का आरोप पड़ा भारी, बगलामुखी मंदिर विवाद में सुसनेर SDM हटाए गए

MP News: मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर से जुड़े विवाद में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है, खुद को मुख्यमंत्री का रिश्तेदार बताकर पंडितों को धमकाने के आरोपों में घिरे सुसनेर SDM सर्वेश यादव को मंदिर समिति के प्रभार से हटा दिया गया है.

पंडितों के विरोध के बाद कार्रवाई

बताया जा रहा है कि, लंबे समय से मंदिर व्यवस्था को लेकर पंडितों और SDM के बीच तनाव बना हुआ था, गुरुवार को SDM के मंदिर पहुंचने पर पंडितों ने विरोध करते हुए उनका घेराव किया, जिसके बाद मामला और तूल पकड़ गया.

बिना संवाद नियम लागू करने का आरोप

पंडितों का आरोप है कि, SDM बिना मंदिर समिति से बातचीत किए लगातार नए नियम लागू कर रहे थे, साथ ही वर्षों से पूजा-अर्चना कर रहे पंडितों को हटाने की चेतावनी भी दी जा रही थी, जिससे असंतोष बढ़ता गया.

अभद्र भाषा और दबाव बनाने के आरोप

पंडित एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि, SDM स्वयं को मुख्यमंत्री का करीबी रिश्तेदार बताकर दबाव बनाते थे और बातचीत के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता था, उनका कहना है कि, इस व्यवहार से मानसिक प्रताड़ना की स्थिति बन गई थी.

अनिश्चितकाल के लिए अनुष्ठान बंद

विवाद के विरोध में नाराज पंडितों ने मंदिर में होने वाले अनुष्ठान और हवन को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया था, जिससे प्रशासन पर दबाव बढ़ गया, मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम ने SDM सर्वेश यादव से मंदिर समिति का प्रभार वापस लेते हुए डिप्टी कलेक्टर कमल मंडलोई को सौंप दिया.

SDM ने आरोपों को बताया निराधार

वहीं SDM सर्वेश यादव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया है और कहा है कि, पूरे मामले को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, मां बगलामुखी मंदिर विवाद में प्रशासन की यह कार्रवाई हालात को शांत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, अब सभी की नजरें मंदिर व्यवस्था के सामान्य होने पर टिकी हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: टैरिफ चेतावनी के बीच ऊर्जा कूटनीति, भारत को वेनेजुएला से तेल खरीद की मिल सकती है मंजूरी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home