CG News: प्रधान पाठक और शिक्षिका पर लगे गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने उठाए सख्त कदम

CG News: प्रधान पाठक और शिक्षिका पर लगे गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने उठाए सख्त कदम

CG News: प्रधान पाठक और शिक्षिका पर लगे गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने उठाए सख्त कदम

CG News: बिलासपुर के शासकीय प्राथमिक शाला मटियारी में काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोपों के चलते शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं, शिक्षा विभाग ने प्रधान पाठक प्रताप सत्यार्थी और सहायक शिक्षिका सुपर्णा टेंगवार को निलंबित करते हुए मुख्यालय अटैच कर दिया है, साथ ही, उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं.

प्रधान पाठक पर लगे गंभीर आरोप

जांच में यह पाया गया कि प्रधान पाठक प्रताप सत्यार्थी शाला समय में शराब पीकर स्कूल आते थे, शिक्षकों से दुर्व्यवहार करते थे और स्कूल समय का पालन नहीं करते थे, बिल्हा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई जांच में ये सभी आरोप सही पाए गए, इसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उल्लंघन का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.

सहायक शिक्षिका पर कार्रवाई

सहायक शिक्षिका सुपर्णा टेंगवार के विरुद्ध भी जांच में कई गंभीर शिकायतें सही पाई गईं, जिनमें उपस्थिति पंजी में कट-छांट, पाठकान रजिस्टर में पन्ने चिपकाना, विद्यार्थियों से अन्य शिक्षकों का वीडियो बनवाना और अपशब्द रिकॉर्डिंग सुनवाना शामिल है, इसके बाद विभाग ने उनके वेतन वृद्धि को असंचयी प्रभाव से रोकते हुए लघु शास्ति की कार्रवाई की.

अन्य शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कदम

इसी स्कूल की सहायक शिक्षिका स्नेहलता भारद्वाज के विरुद्ध भी लघु शास्ति की अनुशंसा की गई है, विभाग ने स्पष्ट किया है कि, शैक्षणिक गरिमा और अनुशासन से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

शैक्षणिक अनुशासन बनाए रखने का संदेश

शिक्षा विभाग ने यह संदेश भी दिया कि, सभी स्कूल स्टाफ और शिक्षकों से अपेक्षा है कि, वे अनुशासन और शैक्षणिक गरिमा का पालन करें, किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार या नियम उल्लंघन पर विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, अगले 3 दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिरने के आसार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home