CG News: नए मतदाताओं को मिला मौका, SIR में तेजी से सुधार

CG News: नए मतदाताओं को मिला मौका, SIR में तेजी से सुधार

CG News: नए मतदाताओं को मिला मौका, SIR में तेजी से सुधार

CG News: छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी 2026 से लागू होने वाली मतदाता सूचियों के लिए 4 नवंबर 2025 से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश में अब तक लगभग 1 .82 करोड़ मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं, जो कुल 2 .12 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं का करीब 86 % बनता है।

वोटर सत्यापन अभियान तेजी से

छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी 2026 को लागू होने वाली मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। 4 नवंबर 2025 से प्रदेशभर में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का सत्यापन कर रहे हैं और इकट्ठे दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन लगातार प्रगति पर है।

86 प्रतिशत कार्य पूर्ण

29 नवंबर तक लगभग 1 करोड़ 82 लाख गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है। यह आंकड़ा प्रदेश के कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं का करीब 86 प्रतिशत है। चुनाव आयोग का लक्ष्य है कि घर-घर सत्यापन के साथ डेटा की पूर्ण सटीकता सुनिश्चित की जाए।

SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर

राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार, संपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और त्रुटिरहित बनाने के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत की गई है। बीएलओ को उचित प्रशिक्षण देकर सूचना अपडेट करने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

यह रहेगा आगे का शेड्यूल

  • मसौदा मतदाता सूची जारी – 9 दिसंबर 2025
  • दावे एवं आपत्तियाँ आमंत्रित – 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026
  • नोटिस व सुनवाई चरण – 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026
  • अंतिम सूची प्रकाशन – 7 फरवरी 2026

यह भी पढ़े: CG News: बस्तर ओलंपिक के लिए तैयारियां तेज, तीन हजार खिलाड़ी तैयार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home