CG News: बस्तर ओलंपिक के लिए तैयारियां तेज, तीन हजार खिलाड़ी तैयार

CG News: बस्तर ओलंपिक के लिए तैयारियां तेज, तीन हजार खिलाड़ी तैयार

CG News: बस्तर ओलंपिक के लिए तैयारियां तेज, तीन हजार खिलाड़ी तैयार

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर ओलंपिक 2025 की संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयारियाँ पूरी कर ली हैं; ये आयोजन 11 13 दिसंबर को जगदलपुर में होगा, जिसमें करीब 3,000 जिला स्तरीय विजेता खिलाड़ी और लगभग 500 नक्सल पीड़ित/पुनर्वासित पूर्व नक्सली भाग लेंगे।

बस्तर ओलंपिक-2025 की तैयारी तेज

रायपुर में उप मुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव और विजय शर्मा ने बस्तर ओलंपिक-2025 की संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा की। यह आयोजन 11 से 13 दिसंबर तक जगदलपुर में होगा। जिला स्तरीय स्पर्धाओं से चुने गए करीब तीन हजार खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि लगभग 500 नक्सल पीड़ित और पुनर्वासित नक्सली भी खेलों में भाग लेकर मुख्यधारा से जुड़ने का संदेश देंगे।

युवाओं को खेलों से जोड़ने की पहल

उप मुख्यमंत्री व खेल मंत्री अरुण साव ने कहा कि बस्तर ओलंपिक सिर्फ खेल आयोजन नहीं, बल्कि विकास और नेतृत्व निर्माण की पहल है। सरकार चाहती है कि बस्तर के युवा खेल, संस्कृति और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़े रहें। उन्होंने आवास, भोजन, परिवहन, सुरक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित सभी व्यवस्थाओं को उत्कृष्ट बनाने के निर्देश दिए ताकि बस्तर ओलंपिक से दुनिया में सकारात्मक संदेश जाए।

11 खेलों में दिखेगा कौशल

बस्तर जिले के प्रभारी खेल अधिकारी ऋषिकेश तिवारी के अनुसार संभाग के 32 विकासखंडों से 3.91 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था। संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, कबड्डी, आर्चरी, रस्साकशी सहित 11 खेलों में मुकाबले होंगे। मैच सिटी ग्राउंड, खेलो इंडिया सेंटर पंडरीपानी और धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़े: CG News: बिलासपुर में नाच विवाद से शुरू हुआ झगड़ा, युवक की शादी में हुई हत्या

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home