CG News: बिलासपुर में स्मार्ट मीटर से बकायादारों की बिजली तुरंत बंद

CG News: बिलासपुर में स्मार्ट मीटर से बकायादारों की बिजली तुरंत बंद

CG News: बिलासपुर में स्मार्ट मीटर से बकायादारों की बिजली तुरंत बंद

CG News: बिलासपुर में स्मार्ट मीटर तकनीक से 796 बकायादारों की बिजली कनेक्शन ऑफिस से ही काटे गए। 260 उपभोक्ताओं ने तुरंत 28 लाख की बकाया राशि जमा कर कनेक्शन बहाल कराया। स्मार्ट मीटर से रीडिंग, वसूली आसान हुई और भविष्य में प्रीपेड सिस्टम से बकाया खत्म करने की योजना है।

स्मार्ट मीटर से स्मार्ट कार्रवाई

विद्युत वितरण कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली वसूली को पूरी तरह हाई-टेक बना दिया है। अब बकायादारों के घर-घर जाकर कनेक्शन काटने की जरूरत नहीं पड़ती। सोमवार सुबह रायपुर स्थित सर्वर रूम से ही बिलासपुर ओएंडएम सर्किल के बिलासपुर, मुंगेली और पेण्ड्रा डिवीजन के 796 बकायादारों के कनेक्शन जीपीएस के जरिए काट दिए गए। अचानक बिजली बंद होने से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया और वे तुरंत बिजली दफ्तर पहुंचे।

पहले ही दिन 28 लाख की वसूली

कार्रवाई के पहले दिन ही 260 उपभोक्ताओं ने अपने बिल जमा कर बिजली बहाल करवाई। इस स्मार्ट ऑपरेशन के चलते कंपनी ने 28 लाख रुपये की वसूली कर ली। जो बकाया चुकाए बिना कनेक्शन जोड़वाने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

3 दिन पहले मिलता है नोटिस

कंपनी की ओर से बिना चेतावनी बिजली नहीं काटी जाती। बकाया होने पर लगातार तीन दिन एसएमएस भेजकर समय दिया जाता है। इसके बाद ही कनेक्शन काटा जाता है। स्मार्ट मीटर की खासियत है कि बिना घर जाए रीडिंग दर्ज कर बिल बनाया जा सकता है और छेड़छाड़ की जानकारी तुरंत मिल जाती है। आगे इसे प्री-पेड मीटर में बदलने की तैयारी भी है, ताकि बकाया की समस्या स्थायी रूप से खत्म हो सके।

यह भी पढ़े: CG News: शिकायतों के बाद भी नहीं सुधरे पखांजूर हॉस्टल हालात

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home