CG News: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, रोजगार मेला में सैकड़ों पदों पर भर्ती
CG News: छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय गोधन उत्सव 2025 के अवसर पर जिले के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर आयोजित किया गया, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोंडागांव की ओर से आज विकास नगर मैदान, कोंडागांव में मेगा रोजगार मेला आयोजित किया गया.
521 पदों पर भर्ती
यह मेगा रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक तक आयोजित किया गया, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 521 पदों पर भर्ती की गई, सभी अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया गया, मेले में ट्रेनी केंद्र प्रबंधक, सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा पर्यवेक्षक, मजदूर, फील्ड ऑफिसर,प्रशिक्षण अधिकारी एवं मार्केटिंग मैनेजर जैसे पद शामिल थे.
इस रोजगार मेले में क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड द्वारा ट्रेनी केंद्र प्रबंधक के 40 पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास, सेल्फ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस द्वारा 200 सुरक्षा गार्ड, 50 सुरक्षा पर्यवेक्षक, 20 मजदूर, 6 फील्ड ऑफिसर, 3 प्रशिक्षण अधिकारी और 2 मार्केटिंग मैनेजर के लिए योग्यता 5वीं पास से लेकर स्नातक एवं एमबीए तक रखी गई, इसके अलावा लेविवॉन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के जूनियर टेक्नीशियन में 200 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास रखी गई है.