Bihar News: मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी की जनसभा, विपक्ष पर साधा निशाना

Bihar News: मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी की जनसभा, विपक्ष पर साधा निशाना

Bihar News: मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी की जनसभा, विपक्ष पर साधा निशाना

 

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध लीची का जिक्र किया और कहा कि, मैं जब भी मुजफ्फरपुर आता हूँ, यहां की मिठास मन मोह लेती है, यहां की लीची जितनी मीठी है, उतनी हीं मीठी यहां की बोली भी है, पीएम मोदी ने कहा कि, यह विशाल जनसभा साफ सन्देश दे रहा है कि, फिर एक बार NDA सरकार, बिहार में फिर से सुशासन सरकार.

 

छठ महापर्व सिर्फ बिहार नहीं, पूरे देश का गौरव : PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि, छठ महापर्व के बाद उनकी यह पहली जनसभा है, उन्होंने छठ की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि, छठ महापर्व सिर्फ बिहार नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव है, आज छठ का उत्सव पूरी दुनिया में उत्साह से मनाया जा रहा है, छठ मैया की पूजा में समता, ममता और सामाजिक समरसता झलकती है, पीएम मोदी ने कहा कि, हमारी सरकार का प्रयास है कि, छठ महापर्व को मानवता के महापर्व के रूप में UNESCO की विश्व विरासत सूची में शामिल किया जाए.

पीएम मोदी ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि, आपका बेटा दुनिया भर में छठी मैया की जय-जयकार कर रहा है, लेकिन कांग्रेस और राजद के लोग छठी मैया का अपमान कर रहे हैं, उन्होंने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस और राजद की पहचान 5 “K” से है, कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन, यही जंगलराज की पहचान है, जहां कट्टा और क्रूरता का बोलबाला हो, वहां कानून खत्म हो जाता है, पीएम मोदी ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया और कहा कि, बिहार में आज विकास की नई कहानी लिखी जा रही है और सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता बिहार विकास की है.

यह भी पढ़ें: Bihar News: आज जारी होगा NDA का घोषणापत्र, जनता के सुझाव पर संकल्प-पत्र 

Related Post

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home