CG News: राज्य में शिक्षक भर्ती का आदेश जारी, सीएम साय ने की थी घोषणा

CG News: राज्य में शिक्षक भर्ती का आदेश जारी, सीएम साय ने की थी घोषणा

CG News: राज्य में शिक्षक भर्ती का आदेश जारी, सीएम साय ने की थी घोषणा

CG News: छत्तीसगढ़ में युवाओं के लम्बे इंतजार के बाद राज्य सरकार ने शिक्षक पद पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है, स्कूल शिक्षा विभाग ने 4708 शिक्षक पदों पर भर्ती के आधिकारिक आदेश जारी किए हैं, विभाग ने वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद यह घोषणा की है, इसके लिए विभाग के अपर सचिव ने डीपीआई को पत्र भेजा है.

सीएम साय ने किया था ऐलान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुछ महीने पहले सुशासन तिहार के दौरान धमतरी में शिक्षक पद पर भर्ती का ऐलान किया था, सीएम साय की घोषणा के मुताबिक हीं पहले चरण में 4708 शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है, इसी के साथ सरकार का लक्ष्य आने वाले सालों में कुल 30 हजार शिक्षकों की भर्ती करने का है, जिससे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो सके.

स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, यह भर्ती तीन वर्गों में होगी, जिसमें व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक शामिल हैं, विभाग ने भर्ती के लिए ड्रॉफ्ट तैयार कर लिया है और परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ व्यापम को सौंपी जाएगी, व्यापम द्वारा परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी, जिसके बाद भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी.

तीन साल बाद हो रही भर्ती

प्रदेश में करीब तीन साल बाद शिक्षक पद पर भर्ती हो रही है, पिछली सरकार के कार्यकाल में 14 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी, जिनमें से करीब 10 हजार शिक्षकों की हीं नियुक्ति हो पाई थी, जिसके बाद अब शिक्षक पद पर भर्ती की जा रही है, जिसमें हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में PM मोदी का दौरा, शहर बना सुरक्षा का किला

Related Post

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home