CG News: सांसद खेल महोत्सव में बड़ी लापरवाही, भोजन-पानी के लिए अव्यवस्था
CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सांसद खेल महोत्सव के तहत देवभोग हाई स्कूल मैदान में सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र और युवा खिलाडी जुटे, लेकिन आयोजन में काफी अव्यवस्थाएं देखी गईं, यहाँ तक कि, भोजन- पानी की भी व्यवस्था उचित प्रकार से नहीं की गई थी.
भोजन-पानी की अव्यवस्था
सांसद खेल महोत्सव में ग्लूकोज, ऑरेंज कैंडी जैसी आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई थी, यहाँ तक कि, भोजन के लिए पहले सरकारी चावल मंगाया गया था, लेकिन फिर बाद में कुछ शिक्षकों की मांग पर प्रीमियम चावल मंगाया गया, भोजन बनाने के लिए भी सरकारी रसोइयों का इंतजार किया जा रहा था, काफी विलम्ब होने के बाद रसोइया का इंतजाम किया गया और भोजन सामग्री भी कम मंगाई गई थी, छात्रों और खिलाड़ियों के लिए पेयजल की भी व्यवस्था नहीं की गई थी, जिस वजह से स्कूल कैंपस मौजूद हैंडपंप से छात्रों और खिलाड़ियों को खुद हीं पानी की व्यवस्था करनी पड़ी.
बजट की व्यवस्था नहीं
इस आयोजन को कराने के लिए किसी भी प्रकार का फंड नहीं दिया गया था, जबकि आयोजन जिला स्तर पर कराया गया था और कलेक्टर से मागदर्शिका भी जारी कराया गया था, जिसमें सभी कार्यों के लिए अलग-अलग विभाग को जिम्मेदारी दी गई थी, खेल के लिए नोडल अफसर जनपद पंचायत को बनाया गया था और एसडीएम की मॉनिटरिंग के नगर निकाय, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्रोत समन्वयक को मुख्य जिम्मेदारी दी गई थी.