CG News: कलेक्टर कांफ्रेंस की बैठक आयोजित, कई योजनाओं पर सख्त निर्देश
CG News: नवा रायपुर के मंत्रालय में आयोजित कलेक्टर कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, कोरबा जिले में योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावशाली रहा, उन्होंने अन्य जिलों के लिए कोरबा जिले को एक बेहतर उदाहरण माना है, कलेक्टर कांफ्रेंस के दौरान कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि, जिले में विशेष पिछड़ी जनजातियों बैगा और कोरवा समुदायों के बीच प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को प्राथमिकता से शुरू किया गया है और जिला खनिज फाउंडेशन की मदद से योजना की प्रगति सुनिश्चित की जा रही है.
धान खरीदी पर निर्देश
कलेक्टर कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, इस बार धान खरीदी 15 नवम्बर से शुरू हो रही है, जो हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि, प्रदेश के किसी भी जिले में किसी भी गड़बड़ी या अनियमितता पाए जाने पर सम्बंधित कलेक्टर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने जांजगीर-चांपा में किसानों के कम पंजीयन पर नाराजगी जताई और जल्द-से-जल्द पंजीयन पूर्ण करने के आदेश दिए,इसी के साथ उन्होंने धान खरीदी की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और सुगमता से पूरी करने के निर्देश दिए.
मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए सभी जिलों में एक माह के अन्दर पंजीयन पूरा करने के निर्देश दिए हैं, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में कोई भी पात्र किसान वंचित नहीं रहना चाहिए, विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाए और निर्धारित समय में पंजीयन का कार्य पूरा होना चाहिए अन्यथा जिम्मेदारों पर जवाबदेही तय की जाएगी.