CG News: शेयर ट्रेंडिंग में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी,आरोपी गिरफ्तार
CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिलों से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां शेयर ट्रेंडिंग में निवेश के नाम पर 12 लाख 50 हजार की ठगी गई, मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया है.
निवेश के नाम पर लाखों की ठगी
पीड़ित गोवर्धन साहू ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया कि, आरोपी ने शेयर ट्रेंडिंग में निवेश के नाम पर 12 लाख 50 हजार रूपए चेक के माध्यम से लिए थे, लेकिन उन्हें निवेश का कोई रिटर्न नहीं मिला और पूछने पर आरोपी टालमटोल करने लगा, पीड़ित को जब अपने साथ ठगी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को उसके एक दोस्त के घर से गिरफ्तार किया, आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.