CG News: अरपा नदी का प्रोजेक्ट 17 साल से अधूरा, प्रशासन ने की कार्रवाई

CG News: अरपा नदी का प्रोजेक्ट 17 साल से अधूरा, प्रशासन ने की कार्रवाई

CG News: अरपा नदी का प्रोजेक्ट 17 साल से अधूरा, प्रशासन ने की कार्रवाई

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अरपा नदी के तट पर 17 साल पहले भूमिगत सीवरेज प्रोजेक्ट ,अरपा बैराज और स्मार्ट सिटी के रिवर व्यू प्रोजेक्ट के लिए 210.25 करोड़ रुपए का बिल पास हुआ था, जिसकी लागत अब 429 करोड़ रुपए तक हो गई है, लेकिन प्रोजेक्ट का काम आज तक पूरा नहीं हो पाया और विधानसभा सत्र में जब प्रोजेक्ट के बारे में पूछा जाता तो जिम्मेदार अफसर सदन में कार्य चल रहा है बोलकर टाल देते, लेकिन प्रशासन ने प्रोजेक्ट की जमीनी हकीकत जानने के लिए सरकारी आश्वासन समिति बनाई, समिति ने अरपा तट का निरीक्षण किया तो उन्हें वहाँ सीवरेज प्रोजेक्ट में लापरवाही और कार्य की निम्न गुणवत्ता दिखाई दी.

बिना ले- आउट के प्रोजेक्ट

समिति ने सभी जगहों का सख्ती से निरीक्षण किया, तो उन्हें पता चला कि अफसरों ने बिना किसी ले-आउट के परियोजना का प्लान तैयार किया है, परियोजना में रिवर व्यू रोड बनाने के साथ शहर के नालों का पानी रोकने के लिए रिवर व्यू रोड बनाए जाने का जिक्र किया गया है, लेकिन रिवर व्यू रोड पर नाले का निर्माण किया हीं नहीं गया, यहाँ तक कि सिम्स अस्पताल के मेडिकल वेस्ट को भी अरपा नदी में बहाया जा रहा है, समिति ने अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया, लेकिन अभी तक कोई भी कार्य उचित ढंग से पूरा नहीं किया गया है.

राज्य सरकार ने समिति के सभापति और सदस्यों को परियोजना स्थल का निरीक्षण कर, परियोजना की स्थिति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता सहित अन्य परियोजनाओं की जानकारी एकत्रित कर विधानसभा में जल्द-से-जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

कार्रवाई के निर्देश

राज्य सरकार की समिति ने पूरी परियोजना का खर्च, क्रियान्वयन व उपयोग की जानकारी को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली, समिति में बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि, परियोजना की जिम्मेदारी तय कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home