CG News: IED लगाते समय विस्फोट से महिला नक्सली घायल, इलाज जारी

CG News: IED लगाते समय विस्फोट से महिला नक्सली घायल, इलाज जारी

CG News: IED लगाते समय विस्फोट से महिला नक्सली घायल, इलाज जारी

CG News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से बड़ी खबर आई है, जहां मद्देड़ थाना क्षेत्र में IED लगाते समय एक महिला नक्सली गंभीर रूप से घायल हो गई… विस्फोट के बाद उसके साथी उसे जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घायल नक्सली महिला को अस्पताल पहुंचाया है। बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा के जंगल में यह घटना हुई है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए कुछ माओवादी जंगल में IED लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें एक महिला माओवादी गंभीर रूप से घायल हो गई।

अन्य साथी छोड़कर फरार

घायल होते ही उसके साथियों ने मौके से भागने में ही भलाई समझी। वह महिला को गंभीर हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गए… इतना ही नहीं, जाते-जाते उसका हथियार भी साथ ले गए।घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल माओवादी को प्राथमिक उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल भेजा।फिलहाल उसका इलाज जारी है। घायल महिला नक्सली की पहचान गुज्जा सोढ़ी के रूप में हुई है, जो पिछले 7 सालों से मद्देड़ एरिया कमेटी में सक्रिय बताई जा रही है। वह पार्टी सदस्य के रूप में काफी सक्रिय थी और 12 बोर का हथियार लेकर चलती थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह घटना माओवादी संगठन के क्रूर और अमानवीय चेहरे को उजागर करती है। जहां एक ओर संगठन अपने साथियों को संगठन छोड़ने पर मौत के घाट उतार देता है, वहीं घायल या बीमार साथियों को जंगल में तड़पते हुए मरने के लिए छोड़ देता है।

उन्होंने कहा कि माओवादियों की नीति “या तो लड़ो या मरो” है, जिसमें घायल साथियों को बोझ समझकर त्याग दिया जाता है। साथ ही बताया गया कि बड़े कैडर के माओवादी आपस में भिड़ रहे हैं और निचले स्तर के माओवादियों में बिखराव की स्थिति बन चुकी है। इस बीच जिला पुलिस ने बीजापुर के युवाओं से अपील की है कि वे हिंसा के रास्ते को त्यागकर मुख्यधारा से जुड़ें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि समाज में वापसी करने वाले हर युवा को हर संभव मदद दी जाएगी।बता दें, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई लगातार जारी है।

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home