CG News: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के लिए योजना, मेधावी विद्यार्थियों को लाभ

CG News: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के लिए योजना, मेधावी विद्यार्थियों को लाभ

CG News: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के लिए योजना, मेधावी विद्यार्थियों को लाभ

CG News: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों के उच्च शिक्षा के लिए एक योजना लागू की है, जिसका नाम मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना है, इस योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को चार लाख रूपए तक शिक्षा ऋण ब्याज मुफ्त में उपलब्ध कराया जाता है |

उच्च शिक्षा ऋण ब्याज योजना का लाभ

इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए और इस योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज आवेदन के साथ राज्य के किसी भी राष्ट्रीयकृत या सहकारी बैंक में जमा करना होता है और बैंक से ऋण स्वीकृत होने के बाद योजना का लाभ लेने के लिए उच्च शिक्षा विभाग या जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करना पड़ता है |
इस योजना के अंतर्गत बस्तर, दंतेवाड़ा,बीजापुर,जशपुर सहित अन्य नक्सल प्रभावित जिलों के छात्रों को पूर्णत: ब्याज मुक्त ऋण और अन्य जिलों के छात्रों को मात्र 1% ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है |

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना को और भी व्यापक बनाए की तैयारी की गई है, सरकार द्वारा इस योजना की ऋण सीमा चार लाख से बढ़ाकर सात लाख रूपए किए जाने पर विचार किया जा रहा है और योजना में नॉन – प्रोफेसनल कोर्स जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम को भी शामिल करने की तैयारी की जा रही है, इसी के साथ इस योजना को सरल बनाने के लिए इस योजना में ऑनलाइन आवेदन और स्वीकृति की सुविधा बनाई जा रही है |

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home